मीडिया का नियंत्रण पाठकों के हाथ: सुभाष सिंह

जमशेदपुर।। मीडिया को नियंत्रित करने की ताकत सिर्फ पाठकों में होती है। मीडिया को कोई और नियंत्रित कर ही नहीं सकता।

ये बातें लीड इंडिया पब्लिशर्स एसोंसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष सिंह ने बिष्टुपुी स्थित श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में रविवार को कहीं। वे जमशेदपुर से प्रकशित राष्ट्र संवाद

पत्रिका की 14वीं वर्षगांठ पर देश के विकास में मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे।

कहा कि मीडिया 90 फीसदी नकारात्मक खबरें छापता और दिखाता है जबकि समाज के लिए बेहतर संदेश देने वाली खबरों की संख्या मात्र 10 प्रतिशत होती है।

पाठक भी ऐसी ही खबरां के प्रति आकर्षित होते हैं। उन्होंने समाज की बेहतरी के लिए क्षेत्रीय पत्र-पत्रिकाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

वरिष्ठ पत्रकार मनोंरजन सिंह ने मीडिया की आपसी प्रतिस्पर्धा और बाजारवाद की चुनौतियों से जूझने पर बल दिया।

तरूणा एस.गौड़ ने कहा कि क्षेत्रीय पत्र-पत्रिकाएं समाज निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार रंजीत प्रसाद सिंह ने राजनीति में व्यक्तिवाद के हावी होने और मीडिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठने, टाटा मोटर्स के उप महाप्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने मीडिया की स्वतंत्रता और गोपाल शरण ने समाज की बुराईयां की जगह अच्छाईया दिखाने व बताने पर बल दिया।

बिल्डर विकास सिंह, वरिष्ठ पत्रकार बीबी सिंह, बैंक आफ बड़ौदा के गोलमुरी ब्रांच के सीनियर मैनेजर बीडी गुप्ता ने राष्ट्र संवाद को 14वीं वर्षगाठ पर बधाई देते हुए उसकी उत्तरोतर प्रगति की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता, संचालन,स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन पत्रिका के संपादक देवानंद ने किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राजेश कुमार शुक्ल, अशोक चैधरी, रवींद्र कुमार झा उर्फ नट्टू झा, झाविमो नेता जटाशंकर पांडेय, सिख नेता सरदार शैलेन्द्र सिंह, झारखंड क्षात्रिया महिला संघ की अध्यक्ष कविता परमार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर विभिन्न समाज के नेताओं को सम्मानित किया गया।

Read 32092 times Last modified on Tuesday, 24 January 2017 19:59